शिवभक्त ला रहा है,बेटी कलश कांवड यात्रा…..

शिवभक्त ला रहा है,बेटी कलश कांवड यात्रा…..
-कमिश्नर,डीआईजी व डीएम ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
-हरिपुर नगरी में गूंजने लगे बोल बम के जयकारे
-कांवडियों को हरिद्वार ले जाने को चलेगी 60 रोडवेज बसें:एआरएम
-कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों का रूटडायवर्जन किया जायेगा
-कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में हल्के व भारी वाहनों का रूट डायवर्जन होगा
हापुड़-29 जुलाई
श्रावस मास शुरू होते हुए कांवडिय़ां बोल बम बोल बम के जयकारों के साथ गौमुख गंगौत्री जल लाने के लिए रवाना हो रहे है। जिससे हरिपुर नगरी में बोल बम,बम भोले बम के जयकारे गूंजने लगे है। कमिश्नर,डीआईजी ने जिलाधिकारी के साथ ब्रजघाट गंगा घाटों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये है। वहीं एक शिवभक्त हरिद्वार से बेटी कलश कांवड ला रहा है। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया।
————
ब्रजघाट गंगा घाटों का किया निरीक्षण
आज 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू होने के साथ कांवड यात्रा भी शुरू हो गयी है। जिसके मद्देनजर कमिश्नर भानु चन्द्र गोस्वामी,डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जिलाधिकारी कविता मीना के साथ ब्रजघाट का भ्रमण कर गंगा घाटों का गहनता से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये गये।
————————-
शिव भक्त बेटी कलश कांवड
हरिद्वार से शिवभक्त बेटी कलश कांवड लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के गांव नानऊ रहा है। उसने अपनी कांवड में एक ओर जल व दूसरी ओर एक बच्चा बैठा रखा है। और कांवड बैनर भी लगा रखा है,जिस पर लिखा है,रेप करने वाले को नो जेल,नो बेल,सीधा एनकाउंटर। शिव भक्त के हापुड़ नगर में पहुंचने पर उसे देखने लोगों की भीड़ लग गयी।
—————–
डिपो में शिव भक्तों के लिए प्रबंध किये गये
रोडवेज के क्षेत्रीय सहायक प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि हापुड़ डिपो में शिव भक्तों के बैठने के लिए बैंच,पीने के लिए पेयजल व गर्मी से बचाव को दो बड़े कूलर लगाये गये है। इसके अलावा शिवभक्तों को हरिद्वार जाने के लिए 60 बसें भी लगाई गयी है। रात्रि में हरिद्वार जाने के लिए बस डिपो में तैयार खड़ी मिलेगी।
———————
वाहनों का रूट डायवर्जन किया जायेगा
बताया गया कि कांवडियों की सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में विभिन्न मार्गों पर भारी व हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन किया जायेगा। जिले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आने वाली वस्तुओं,खाद्य पदार्थों की आपूर्ति हेतु जनपद स्तर पर वाहनों के पास निर्गत किया जायेंगे।वाहन वास निर्गत कराने के लिए ऑन लाइन आवेदन करें। निर्गत होने के उपरांत पास मेरठ रोड पुलिस लाइने से मिलेंगे।















