शासन की योजनाओं को गति देना प्राथमिकता:मुकेश चन्द्रा

हापुड़।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्रा आईएएस ने कहा कि केन्द्र की मोदी व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनके कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता से निस्तारण कराया जायेगा।
एचपीडीए के नव नियुक्त उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्रा ने बताया कि वह 2004 के पीसीएस व 2018 बैच आईएएस अधिकारी है। उनकी प्रथम तैनाती फिरोजाबाद के बाद,जनपद बरेली में एसडीएम,मुरादाबाद के उपरांत अन्य जनपदों में एसडीएम व मेरठ में सिटी मजिस्ट्रेट सिटी पद पर भी तैनात रहे। बहराइच में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्य करने के उपरांत शासन ने उनका तबादला हापुड़ में एचपीडीए उपाध्यक्ष पद पर कर दिया।
उन्होंने बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आनंद विहार आवासीय योजना,प्रीत विहार प्रथम,द्वितीय आवासीय योजना व हरिपुर आवासीय योजना के अलावा गढ़मुक्तेश्वर में गंगाधाम आवासीय योजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
एचपीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि वह प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर अंतिम व्यक्ति तक की जनसुनवाई करेंगे। उनका प्रयास रहेगा के उनके कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान हो।











