शादी समारोह में गए परिवार के घर में लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हुए चोर

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में चोरों ने शादी समारोह में सम्मिलित होने गए परिवार के घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा क्षेत्र के ईदगाह के सामने निवासी आदिल ने बताया कि परिवार के लोग मकान का ताला लगाकर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उनकी मौजूदगी में चोर दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुए। मकान के अंदर रखे लाखों रुपये के आभूषण व 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। शादी समारोह से लौटने पर उन्हें मकान पर आकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर मकान में हुई चोरी की सूचना दी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मकान स्वामी ने कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











