News
व्यापारी से 1.77 लाख ठगने और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी को दी तहरीर

व्यापारी से 1.77 लाख ठगने और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसपी को दी तहरीर
हापुड़:
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यापारी ने हरियाणा के पानीपत की एक फर्म और उसके संचालकों पर लाखों रुपये लेकर माल न देने, रकम न लौटाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।
पिलखुवा के मोहल्ला शुक्लान निवासी प्रमोद कुमार की गांधी बाजार तिराहा पर सिंघल हैंडलूम के नाम से फर्म है। प्रमोद ने बताया कि व्यापारिक माल खरीदने के लिए उन्होंने पानीपत की एक फर्म से संपर्क किया था। सौदे के तहत 23 मार्च 2026 को बैंक शाखा से फर्म के खाते में 45,120 रुपये जमा कराए। इसके अलावा माल की आपूर्ति के लिए 1 लाख 32 हजार रुपये नकद भी दिए।कुल 1 लाख 77 हजार 120 रुपये देने के बाद भी महीनों बीत जाने पर माल की डिलीवरी नहीं हुई।
पीड़ित ने बताया कि कि जब उन्होंने सख्ती से पैसे मांगे तो उनके साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।











