ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में बढ़ता जा रहा है खूंखार कुत्ते का आंतक, एक बच्ची सहित चार लोगों को काटा

,हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

नगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते हापुड़ में रोजाना कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हर गली ,मौहल्लें, कालोनी में कुत्ते आती जाती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। सोमवार को अपनी मां के साथ दूध ले जा रहे एक बच्चें सहित चार लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। हांलांकि नगर पालिका के ईओ ने जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के शिवनगर निवासी एंजल (8) सुबह को अपनी मां अंजलि के साथ दूध लेकर घर लौट रहा था, तभी जरौठी रोड़ पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर बच्चें को काट लिया,जिसे बचाने की चक्कर में मां भी मामूली रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाकर मां बेटे को बचाकर अस्पताल भेजा ।

उधर हापुड़ के ही लज्जा पुरी निवासी धर्मेंद्र कुमार की बेटियां व दो बहन रिंकी (25) व उसकी छोटी बहन गुड़िया (21) देर रात खाना खाकर गली में ही टहल रहे थे, तभी पीछे से 6-7 कुत्तों के झुंड ने उन्हें घेर लिया और हमला कर रिंकी के हाथ व उसकी बहन के पैर में काट लिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजन व अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच दोनों बहनों को बचाया और घायल बहनों को रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल ले जाया गया।

इसके अलावा हापुड़ के मीनाक्षी रोड़ निवासी राजपाल अपने घर के बाहर घूम रहे थे,तभी एक कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page