M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

लिफ्ट के बहाने झांसे में लिया, खाते में 40 हजार ट्रांसफर कराकर ठग फरार

लिफ्ट के बहाने झांसे में लिया, खाते में 40 हजार ट्रांसफर कराकर ठग फरार

हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के आंबेडकर चौपला पर बुधवार को दिनदहाड़े ठगी की वारदात सामने आई है। कार सवार तीन युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने एक युवक को झांसे में लिया और खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर 40 हजार रुपये हड़प लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव बड़का नंगला निवासी मोमीन ने बताया कि वह बुधवार को निजी काम से गढ़ आया था। काम निपटाने के बाद वह आंबेडकर चौपला पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान कार सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और बातचीत में उसे विश्वास में ले लिया।

पीड़ित के अनुसार युवकों ने तत्काल पैसों की जरूरत बताई और कहा कि खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दो, बदले में नकद दे देंगे। मोमीन ने उनके खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलते ही आरोपी नकदी देने के बजाय बहाना बनाकर कार में बैठे और मौके से भाग निकले।

ठगी का अहसास होने पर मोमीन ने गढ़ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।



पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर न करें। पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page