HapurNewsUttar Pradesh
रोडवेज डिपो से 18 बसों की ड्यूटी निकाय चुनाव में लगायी
![रोडवेज बसों के बाईपास से गुजरने से यात्रियों को हो रही परेशानी](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/04/download-25.jpeg?fit=281%2C179&ssl=1)
हापुड़। रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की 18 बसें निकाय चुनाव में लग गई हैं। प्रशासन द्वारा बसों के मांगे जाने पर उन्हें चुनाव में लगाया गया है। बसों को विभिन्न जनपदों में भेजा गया है।
निकाय चुनाव का मतदान चार और 11 मई को होगा। जिसके मद्देनजर बसें चुनाव में जानी शुरू हो गई हैं। अब तक रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की 18 बसें चुनाव में लग चुकी हैं। विभिन्न जनपदों में बसें भेजी गई हैं। जिसके बाद विभिन्न रुटों से बसों की संख्या कम की गई है।
अगर आगे अन्य बसें चुनाव में लगीं तो यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। एआरएम संदीप नायक ने बताया कि 102 में 18 बसें चुनाव में लगाई गई हैं। प्रशासन द्वारा डिमांड की जाने के बाद बसें भेजी जा रही हैं।
3 Comments