रिश्ते के देवर पर 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

रिश्ते के देवर पर 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के देवर पर 8 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तहरीर में महिला ने बताया कि मार्च माह में उनकी बेटी एक शादी समारोह में गई थी। आरोप है कि वहां आरोपी ने बच्ची को कार में ले जाकर छेड़छाड़ की। उस समय सामाजिक कारणों से उन्होंने शिकायत नहीं की।
महिला का दूसरा आरोप है कि 2 अगस्त को जब बच्ची घर पर अकेली थी, तभी आरोपी पहुंचा और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया।
पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।















