राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान हापुड़ में समर कैंप का आयोजन

राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान हापुड़ में समर कैंप का आयोजन
हापुड़।
राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौदा हिंदुवान हापुड़ में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा समग्र शिक्षा माध्यमिक के राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुक्रम में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं अभिरुचि आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्रस्तावित गतिविधि *इतिहास और भूगोल की जानकारी : मानचित्रण एवं ऐतिहासिक स्मारकों, नदियों और पर्वतों की जानकारी* का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्र छात्राओं को रोचक ढंग से भूगोल के अंतर्गत मानचित्रण एवं इतिहास से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक स्मारकों, तिथियों, घटनाओं की जानकारी प्रदान की गई । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉo शैलेन्द्र कुमार (P.E.S.) द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए छात्र छात्राओं के लिए समर कैंप में दी जा रहीं विविध भाषा एवं सांस्कृति आधारित जानकारियों के महत्व को रेखांकित कर इसे कौशल आधारित शिक्षा हेतु आवश्यक बताया गया।इस अवसर पर डॉo जया मिश्रा, डॉo रेनू राय, डॉ o प्रियंका शर्मा, डॉo अमिता त्रिपाठी, शालिनी पाल सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।











