मासूम बच्चा डरते हुए शिकायत लेकर पहुंचा थाने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मासूम बच्चा डरते हुए शिकायत लेकर पहुंचा थाने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मासूम बच्चा गांव के एक दंबग व्यक्ति की शिकायत लेकर डरते हुए थाना प्रभारी के पास पहुंचा,तो थाना प्रभारी ने उसे प्यार करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करवा दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी पांच वर्षीय बच्चा अपनी शिकायत लेकर डरता हुआ हापुड़ देहात थाने पहुंचे और थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही एक दंबग युवक ने उसे बिना वजह डांटा और धमकाया। बच्चे के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था।
थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बच्चे की बात को गंभीरता से सुना और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार करवा दिया और बच्चे को अपनी गोद में बिठाकर प्यार से दुलारा। उन्होंने बच्चे को भरोसा दिलाया कि अब उसे डरने की जरूरत नहीं है, जिससे उसका डर कम हुआ और चेहरे पर मुस्कान लौट आई।











