महिला उत्पीड़न मामलें में अधिकारियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर जिलें की पास्को कमेटी की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, डीपीओ व अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व में भी महिला अधिकारी द्वारा शिक्षिका के मामलें में रिपोर्ट बदलवाने के लगे थे आरोप , वीडियो वायरल

महिला उत्पीड़न मामलें में अधिकारियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर जिलें की पास्को कमेटी की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, डीपीओ व अन्य पर लगाए गंभीर आरोप, पूर्व में भी महिला अधिकारी द्वारा शिक्षिका के मामलें में रिपोर्ट बदलवाने के लगे थे आरोप , वीडियो वायरल
हापुड़। जिलें की पोस्को कमेटी की अध्यक्ष ने डीपीओ व अन्य पर महिला उत्पीड़न मामले में रिपोर्ट बदलवाने व अन्य मामलों को लेकर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिससे सरकार के महिला सशक्तिकरण अभियान पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है और अधिकारियों की मनमानी की पोल खुल रही है।
जिलें की पास्को कमेटी की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने एक वीडियो वायरल करते हुए महिला अधिकारी व अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा सीडीओ को भेज दिया।
अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने वीडियो में डीपीओ पर पोश समिति द्वारा अवेयरनेस कार्यक्रम नहीं चलाने और महिला यौन उत्पीड़न मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि दिसबंर 2023 में पोश स्थानीय परिवाद समिति की गठन किया गया। पोश स्थानीय परिवाद समिति महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के लिए होती है, लेकिन डीपीओ द्वारा सुनवाई में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक पीड़ित महिला की रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे डीपीओने जबरन बदल दिया है।
जब इसका विरोध किया तो समिलि की एक सदस्या और डीपीओ द्वारा उनकी निजी जिदंगी पर कमेंट किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इससे झुब्ध
होकर सीडीओ को इस्तीफा सौंप दिया गया है। वहीं डीपीओ स्मिता सिंह का कहना है कि आरोप निराधार है। उन्होंने बताया कि अभी फाइनल रिपोर्ट तैयार नहीं हुई है, ब्लकि जो रिपोर्ट उन्होंने तैयार की है, केवल उसकी त्रुटियों को दूर किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी धौलाना क्षेत्र में एक महिला शिक्षिका के साथ हेडमास्टर द्वारा किए गए उत्पीड़न को लेकर जांच रिपोर्ट के दौरान भी दो महिला अधिकारियों पर जबरन रिपोर्ट बदलवाने के आरोप चर्चा में थे।











