News
छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार
हापुड़। मिशन शक्ति अभियान के तहत हाफिजपुर थाना पुलिस की एंटीरोमियो टीम ने स्कूल जाने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शाहरूख निवासी ग्राम उबारपुर, थाना हाफिजपुर नवादा अंडरपास के पास छात्राओं को देखकर अभद्र टिप्पणी कर रहा था। शिकायत मिलने पर एंटीरोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार स्कूल-कॉलेजों के आसपास गश्त कर रही है, ताकि छात्राओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।











