किशोरी से रेप के फरार दुष्यंत पर 15 हजार का इनाम

किशोरी से रेप के फरार दुष्यंत पर 15 हजार का इनाम
हापुड़। सिंभावली थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि फरीदपुर गोसाई निवासी दुष्यंत गिरी इस मामले का मुख्य आरोपित है। 17 जून को किशोरी के पिता की तहरीर पर सिंभावली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में दुष्यंत गिरी, पप्पू, अंजू, संतगिरी, कुंवरपाल और पीएचसी बक्सर की स्टाफ नर्स सीमा त्यागी सहित छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, जबरन गर्भपात और अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। सभी आरोपित फरार हैं।
पुलिस इससे पहले सभी नामजद आरोपितों के घरों पर न्यायालय की प्रक्रिया के तहत नोटिस चस्पा कराने के साथ मुनादी भी करा चुकी है।
सीओ ने आमजन से अपील की है कि दुष्यंत गिरी के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।











