M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

“जागो बंशी वारे, जागो मेरे लालन” के जयकारों व नेत्रोत्सव से गूंजा शहर, गुरुवार को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

_जागो बंशी वारे, जागो मेरे लालन_ के जयकारों व नेत्रोत्सव से गूंजा शहर, गुरुवार को निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। _जागो बंशी वारे, जागो मेरे लालन_ के जयकारों से बुधवार को पूरा शहर भक्ति में डूबा रहा। भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी और नेत्रोत्सव का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी प्रातः 5 बजे चौराखी मंदिर, स्वर्गाश्रम रोड से शुरू हुई। फेरी त्यागी नगर, शेर वाली कोठी, लाल कोठी, कांति धर्मशाला, टैगोर शिक्षा सदन, कृष्णा नगर, शक्तिनगर, भगवानपुरी, पन्ना पुरी, गढ़ रोड, देवनंदिनी हॉस्पिटल से होते हुए नवज्योति कॉलोनी में विवेक अग्रवाल के यहां विश्राम पर समाप्त हुई।

मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। _जगत के पालनहार जगन्नाथ_ और _जागो बंशी वारे_ के भजनों पर भक्त झूमते हुए नृत्य करते चले।

शाम को पुराना बाजार स्थित श्री पुराना शिव मंदिर में नेत्रोत्सव मनाया गया। वृंदावन से पधारे गौरदास जी ने भजनों के माध्यम से ठाकुर जी की लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उनके मधुर भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु नाचने पर मजबूर हो गए।

समिति के हरिओम अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा पुराना बाजार शिव मंदिर से प्रारंभ होगी। उन्होंने हापुड़ की जनता से अधिक संख्या में पहुंचकर ठाकुर जी का आशीर्वाद लेने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओम, रतनलाल, राजेश, दिनेश चीनू, वैभव, सुशील कृष्ण, सौरभ सर्राफ, अरुण, अजय, गौरव सहित समिति के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page