जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स, हापुड़ के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम को 38 यू०पी० बी०एन० एन०सी०सी० बटालियन हापुड़ में ‘वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे’ के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में किया गया आमंत्रित

जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स, हापुड़ के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम को 38 यू०पी० बी०एन० एन०सी०सी० बटालियन हापुड़ में ‘वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे’ के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में किया गया आमंत्रित
हापुड़। स्थानीय एस०एस०वी० इण्टर कॉलेज के प्रांगण में 38 यू०पी० बी०एन० एन०सी०सी० बटालियन हापुड़ द्वारा ‘वर्ल्ड यूथ स्किल्स डे’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
38 बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल वैजयंत शारदा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर एस०एस०वी० कॉलेज के सभी कैडेट्स को ज्ञानवर्धक व्याख्यान हेतु जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स, हापुड़ के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) सुभाष गौतम को मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।
प्रोफेसर गौतम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा, संस्कार एवं बहुमूल्य गुणों पर प्रकाश डालते हुए करियर काउंसलिंग के माध्यम से स्किल्ड एजुकेशन पर प्रभावी व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आज के अत्याधुनिक युग में बिना स्किल और कम्युनिकेशन के ज्ञान के सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है।
व्याख्यान क्रम में रिसालदार मेजर संजय धामा, ए०एन०ओ० लेफ्टिनेंट डॉ० योगेश कुमार ने गहनता से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। वहीं सूबेदार सुरजीत सिंह, ए०एन०ओ० लेफ्टिनेंट कपिल बिसला तथा ए०एन०ओ० लेफ्टिनेंट राहुल भाटिया आदि द्वारा छात्र-छात्राओं के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में जे०एम०एस० ग्रुप के पुस्तकालय अध्यक्ष अनुज त्यागी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में रिसालदार मेजर संजय धामा ने बाहर से आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।











