बाइक सवार महिला की मौत
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2023/05/Screenshot_2023-05-25-09-13-56-94_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E2-jpg.webp?resize=290%2C224&ssl=1)
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली अंडरपास के नजदीक बाइक फिसलने से पति पत्नी घायल हो गए। दोनों को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पत्नी का मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल पति का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार कस्बा धौलाना के काजीबाड़ा मौहल्ला निवासी समरीन 25 वर्षीय पत्नी दानिश अपनी नन्द के घर से मंगलवार की रात को बाइक से वापस अपने गांव लौट रही थी। थाना हाफिजपुर में चितौली अंडरपास के नजदीक उनकी बाइक फिसल गई। जिसके चलते पति पत्नी दोनों घायल हो गए। किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने समरीन को मृत घोषित कर दिया जबकि दानिश का अभी उपचर चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
6 Comments