फैमली तीज उत्सव मनाया गया, दिशा बनी तीज क्वीन, महिलाओं के लिए पवित्र त्यौहार हैं तीज-शालू जिंदल

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

तीज के अवसर पर फैमली तीज महोत्सव मनाया गया। इस मौकें पर दिशा को तीज क्वीन चुना गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिटी हार्ट रेस्टोरेंट में रविवार को समाजसेवी शालू जिंदल के नेतृत्व में फैमिली तीज उत्सव मनाया गया।

समाजसेवी शालू जिंदल ने बताया कि हिन्दू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। हरियाली तीज उत्तर भारत के कई हिस्सों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उत्तम संतान के लिए हरियाली तीज का व्रत करती हैं।

हरियाली तीज मनाने के पीछे बताया जाता है की भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की कथा है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज को देवों के देव महादेव और माता पार्वती के मिलन का दिवस माना जाता है। शिव और शक्ति का मिलन श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था।

उन्होंने बताया कि मान्यता है कि इस दिन विवाहित महिलाओं को अपने मायके से आए पहनने चाहिए, हरियाली तीज पर बरसात की फुहार ओर सावन की मल्हार गाकर झूला झूलती हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अनेक प्रतियोगिता, नृत्य, गायन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में दिशा गोयल को तीज क्वीन चुना गया।

इस मौकें पर पूनम, दीसा, रुचि, ममता, प्रिया, आशी, आयुषी आदि मौजूद थी।

Exit mobile version