भाजपा के मंडल मंत्री के निधन पर पूर्व सांसद ने जताया शोक, घर जाकर दी श्रद्धांजलि

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल जी ने भाजपा हापुड़ देहात मंडल के मंत्री रवि शर्मा के असामयिक निधन पर उनके ग्राम अकड़ोली स्थित निवास पर परिवारजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया।

पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रवि शर्मा जी हमेशा पार्टी के कार्य मे तत्परता से लगे रहते थे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर गोयल (भट्टे वाले), अशोक शर्मा (बंदूक वाले), राजीव अग्रवाल, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष श्रवण तोमर, अमित शिशोदिया, सहदेव शास्त्री भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version