M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

फिर चला बुल्डोजर : प्राधिकरण ने 22 हजार वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लानिंग की ध्वस्त ,मचा हड़कम्म

हापुड़।
उपाध्यक्ष, हापुड – पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा के निर्देश पर पिलखुवा विकास क्षेत्र में दिनेश कुमार, विशेष कार्याधिकारी के दिशा निर्देशन में एवं मजिस्ट्रेट श्रीमती वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार, धौलाना एवं पुलिस थाना पिलखुवा के सहयोग से अवैध विकास / निर्माण के विरुद्ध 0श2 प्रकरणो में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

इस कार्यवाही में आदेश त्यागी द्वारा एन०एच०- 09, अण्डरपास के निकट, ग्राम लाखन, पिलखुवा में लगभग 20000 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग एवं पवन कुमार, श्री देवी सिंह तोमर, हाजी हसीन द्वारा पवला रोड पर जी०एस० मेडिकल कालेज के निकट लगभग 2000 वर्ग मी0 में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन तुषारकान्त जैन, अवर अभियन्ता देशपाल सिंह, वीरेश कुमार राणा एवं प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित थे।

उपाध्यक्ष, हापुड पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को पुनः चेतावनी दी जाती है कि वह अवैध कालोनी / विकास / निर्माण को तत्काल रोककर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही विकास / निर्माण करें, अन्यथा प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण व सीलिंग की कार्यवाही करने के साथ-साथ ऐसे अवैध निर्माणकर्ताओं के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page