HapurNewsUttar Pradesh
पुलिस ने साइबर ठगों से पीड़ित के वापिस करवाएं 2.18 लाख रुपए

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साइबर ठगों द्वारा खाते से उड़ाए गए
2.18 लाख रुपए की धनराशि पुलिस ने वापस खाते में भिजवा दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ निवासी किसान इरफान के खाते से साइबर ठगों ने 2.18 लाख रुपए उड़ा दिए थे। सूचना पर पुलिस की साइबर सेल हरकत में आ गई, जिसने बड़ी बारीकी से छानबीन करते हुए ठगों का सुराग लगा लिया। इरफान के बैंक खाते में 2.18 लाख की रकम सकुशल ढंग में वापस भिजवा दी गई। जिससे पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।












