News
पुलिस की सूझबूझ से बची मंदबुद्धि युवक की जान, नहर में कूदने से बचा

पुलिस की सूझबूझ से बची मंदबुद्धि युवक की जान, नहर में कूदने से बचा
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुकराडा निवासी एक मंदबुद्धि युवक ने रविवार को छपकौली नहर के पुल से अचानक छलांग लगा दी। नहर में पानी गहरा होने के कारण युवक डूबने लगा।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बाबूगढ़, जो कांवड़ मेले में ड्यूटी पर तैनात थे, तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया गया।
समय पर की गई कार्रवाई से युवक की जान बच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।















