पिस्टल की नोक पर कार में ले जाकर किया रेप , तीन साल तक वीडियो से किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज

पिस्टल की नोक पर कार में ले जाकर किया रेप , तीन साल तक वीडियो से किया ब्लैकमेल, एफआईआर दर्ज
हापुड़:
थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक गांव निवासी बीटेक की एक छात्रा ने गांव के ही युवक पर पिस्टल की नोक पर कार में अगवा कर रेप कर अश्लील वीडियो बनाने
और करीब तीन साल तक उसी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि सिम्भावली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि 21 फरवरी 2023 को वह मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पढ़ाई के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि गांव का ही विपिन उर्फ कालू सरकारी नलकूप के पास कार लेकर पहुंचा और पिस्टल दिखाकर जबरन कार में बैठा लिया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
छात्रा ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से आरोपी वीडियो को हथियार बनाकर उसे डराता रहा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और विरोध करने पर पिता व भाई की हत्या की धमकी देता था। इसी डर के कारण वह अब तक चुप रही।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले 3 साल से उसका पीछा कर रहा था। रास्ते में रोककर परेशान करता और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। मानसिक प्रताड़ना के कारण उसे अपनी बीटेक की पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















