पत्नी ने लगाया पति की हत्या का आरोप, दी तहरीर

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने पिलखुवा में मिलें अपने पति के शव के बाद दो ठेकेदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला फौजी कॉलोनी निवासी मोना ने बताया कि वह पति विक्रांत उर्फ सोनू के साथ किराये के मकान में रहती थी। पति दो ठेकेदारों के साथ काम करते थे। 23 अप्रैल को पति अपने बकाया रुपये लेने के लिए दोनों ठेकेदारों के पास गए थे। दोनों ने 24 अप्रैल को आने की बात कहकर पति को वापस भेज दिया। 25 अप्रैल को पति दोबारा रुपये लेने गए और वापस नहीं लौटे। काफी तलाश करने के बावजूद पति कोई पता नहीं चला। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
28 अप्रैल को थाना पिलखुवा पुलिस ने एक अज्ञात शव मिलने की सूचना दी, जिसपर उसने शव की पहचान अपने पति के रूप में की। मोना का आरोप है कि दोनों ठेकेदारों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की और शव को पिलखुवा क्षेत्र में फेंका दिया।
पीड़िता ने ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।











