ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

प्राईवेट स्कूल संचालकों को डीएम के आदेश नहीं रखते मायने, बीएसए ने छापेमारी कर पकड़ा स्कूल खुला हुआ,भेजा नोटिस

हापुड़।

बरसात के कारण डीएम के निर्देश पर डीआईओएस द्वारा जिलें में स्कूलों की छुट्टी के आदेश प्राईवेट स्कूल संचालकों के लिए मायने नहीं रखते हैं। छुट्टी के बावजूद भी कुछ प्राईवेट स्कूल खुले रहे। बीएसए ने छापेमारी कर स्कूल खोलने वाले संचालकों को नोटिस जारी किया है।

गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया और बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने अलग-अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। एम.पी.एस. पब्लिक स्कूल गोहर अलागिर में बच्चों की कक्षाएं चलती मिलीं।

बीएसए रितु तोमर ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाही होगी।

बीएसए ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित की गई है। बारिश के कारण दीवार गिरने, जलभराव और हादसों का खतरा है। स्कूलों का खुलना विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल संचालकों को चेताया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर मान्यता निरस्त की जा सकती है। एम.पी.एस. पब्लिक स्कूल के खिलाफ जांच चल रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page