दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई,मची चीख-पुकार, चालक की मौत, आठ यात्री घायल

दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई,मची चीख-पुकार, चालक की मौत, आठ यात्री घायल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार सुबह दिल्ली जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस डिवाइडर से जा टकराई। जिससे बस में मौजूद यात्रियों में मची चीख-पुकार मच गई । दुर्घटना में चालक की मौत हो गई , जबकि आठ यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक रोडवेज बस पीलीभीत से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी, तभी बाबूगढ़ के उपेड़ा फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
उदय से जा रहे वाहनों व राहगीरों ने रूककर बस में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटना में बस चालक खीरी निवासी मंगल सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कंडेक्टर नकुल समेत कुल आठ यात्री घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।











