M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेशनल हाईवे-9 पर कौशांबी रोडवेज बस के इंजन में उठा धुआं, चालक की सतर्कता से बची 40 लोगों की जान

नेशनल हाईवे-9 पर कौशांबी रोडवेज बस के इंजन में उठा धुआं, चालक की सतर्कता से बची 40 लोगों की जान

हापुड़

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर शनिवार को कौशांबी रोडवेज बस के इंजन में अचानक धुंआ उठने से हड़कंप मच गया। बस में सवार करीब 40 यात्रियों को आग लगने का डर सताने लगा। चालक की सूझबूझ से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी रोडवेज की बस शनिवार दोपहर यात्रियों को लेकर कौशांबी से संभल जा रही थी। जैसे ही बस पिलखुवा के नेशनल हाईवे- 9 स्थित छिजारसी टोल के पास पहुंची, चालक को इंजन से असामान्य आवाज और जलने जैसी गंध महसूस हुई। कुछ ही सेकंड में इंजन से धुएं का गुबार निकलने लगा।

धुआं देखकर बस में चीख-पुकार मच गई। महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई। यात्री सीट छोड़कर दरवाजे की ओर दौड़े। बच्चों को गोद में लेकर महिलाएं बस से उतरने लगीं। कुछ देर के लिए बस के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर आसपास के लोग और अन्य वाहन चालक भी मौके पर जमा हो गए। कई लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। धुएं के कारण कुछ देर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जांच में आग नहीं लगी थी, केवल इंजन में तकनीकी खराबी के कारण धुआं उठा था। पुलिस ने बस को साइड कराकर यातायात बहाल कराया। बाद में दूसरी बस से सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि बस को वर्कशॉप भेजकर तकनीकी जांच कराई जाएगी

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page