News
ट्रेन से महिला का सिर कटा होने की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप

ट्रेन से महिला का सिर कटा होने की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन से एक महिला का पिन्नी में सिर व धड़ कटा होने की फर्जी सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया, जबकि पिन्नी में तीन विग निकलें जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली फाटक की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे एक पिन्नी (बैग) में महिला का कटा हुआ सिर पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में शहर कोतवाल विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पिन्नी को चेक किया,तो उसमें तीन विग निकले, जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली।











