News
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
हापुड़:
थाना पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार को आधी रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में आधी रात को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि मृतक की पहचान बीड़ी उर्फ दानिश निवासी सदीकपुरा, पिलखुवा के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक दानिश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी करीब एक माह पहले ही दिल्ली निवासी जोया के साथ हुई थी। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।















