HapurNewsUttar Pradesh
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड फाटक के पास लखनऊ मेल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में शनिवार को फाटक संख्या 82 के पास हुई। करीब 35 वर्षीय युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।











