M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

टप्पलबाजी कर युवती के गले से सोनें की चेन छीनकर फरार हुए बाईक सवार तीन बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

थाना कपुरपुर क्षेत्र निवासी एक युवती के घर में घुसकर बदमाशों ने टप्पलबाजी कर सोनें की चेन छीनकर बाईक से फरार हो गए। बदमाश भागते हुए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़िता ने थानें में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।

जानकारी के अनुसार धौलाना के गांव सिरोधन निवासी कविता 15 जुलाई को घर में काम कर रही थी। तभी कुछ लोग घर के बाहर आए और बर्तन व सोनें चांदी का सामान चमकाने की बात कही, परन्तु कविता ने मना कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने जबदस्ती घर के बर्तन मंगवाकर उस पर पाउडर लगाकर चमका दिया,फिर वे उसके गले में पहनी सोनें की चेन चमकाने की जिद पर अड़ गए। जिस पर उन्होंने अपनी सोनें की चेन साफ करवाकर गले में पहन ली, परन्तु तभी बदमाश उसके गले से सोनें की चेन झपट कर फरार हो गए,जिसका उन्होंने पीछा भी किया और रास्ते में मिली पुलिस को भी जानकारी दी। घटना गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामलें में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page