जि.पं.चेयरमैन ने ग्रामीणों को मोटे अनाज के बार में जानकारी दी
– -टिफिन बैठक में महिलाओं से मोटे अनाज के लाभ साझा किये हापुड़-17 जुलाई सदर तहसील क्षेत्र के गांव वझीलपुर में स्थित राम रिछपाल इंटर कालेज में महिला मोर्चा द्वारा मोटा अनाज मास कार्यक्रम व टिफिन बैठक का आयोजन किया। जिसमें जिला पंचायत चेयरमैन ने ग्रामीणों को मोटे अनाज के बाद में विस्तार से जानकारी दी। उधर भाजपा नेता व निर्देशक सतीश प्रमुख के आवास पर भी लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर,नगर पालिका परिषद हापुड़ की पूर्व चैयरमेन मालती भारती,बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता,उपाध्यक्ष छवि दीक्षित व कालिज के प्रधानाचार्य डाक्टर के0 पी0 सिंह ने कालिज के छात्र व छात्राओं को सम्बोधित कर मोटे अनाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित प्रगतिशील महिला किसान सारिका त्यागी व राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला बिग्रेड से मुलाकात कर टिफिऩ बैठक कर मोटे अनाज से बने भोजन मक्का की रोटी,बाजरे की रोटी,बाजरे की खिचड़ी,मटर की चाट,चने की दाल,गेहूं चने की रोटी के साथ सहभोज किया। साथ ग्राम वझीलपुर की महिलाओं के साथ भी चर्चा की व मोटे अनाज के फायदे के बारे में एक दूसरे के अनुभव साझा किये। टिफिऩ बैठक में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महिला बिग्रेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी,जिला प्रवक्ता डाक्टर सरगम अग्रवाल,जिला सचिव प्राची खुल्लर,नगर अध्यक्ष संगीता चौधरी,मुनेश त्यागी,लोकेश त्यागी,मंजू त्यागी,मालती त्यागी,ब्रिजेश त्यागी,ऊषा देवी सारिका त्यागी,अफ़साना,गुलशन,आशा सैनी,सुनीता शर्मा ग्राम प्रधान राजू सैनी,ज्ञानेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।