M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जिलें में बेसिक विभाग में बच्चों की संख्या से ज्यादा शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया हुई शुरू, शिक्षकों में बैचनी

हापुड़।

कोर्ट के आदेश से जिलें के बेसिक स्कूलों में बच्चों की संख्या से ज्यादा शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जिससे शिक्षकों में बैचनी है।

जानकारी के अनुसार कोर्ट के आदेश पर हापुड़ जिलें के परिषदीय विद्यालयों मेंआरटीई मानक से अधिक शिक्षक हैं। उनकी सूची तैयार की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्यरत शिक्षकों का वास्तविक विवरण मांगा है। डेटा को जनपदस्तरीय समिति की ओर से सत्यापित कर विभाग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महिला अध्यापिकाओं के पुनर्गठन में गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जाए। 22 मई को न्यायालय में होने वालीसुनवाई से पहले यह प्रक्रिया पूरी की जानी अनिवार्य है।

समायोजन ले चुके शिक्षकों की वापसी की संभावना न्यायालय के आदेश पर शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया फिर से शुरू की गई है।

पूर्व में हो चुकी इस प्रक्रिया को निरस्तमाना जाएगा, या वहीं प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी, इसे लेकर अधिकारी उच्चाधिकारियों का मार्गदर्शन ले रहे हैं। हालांकि संभावना है कि जो शिक्षक इस प्रक्रिया में पूर्व में समायोजन ले चुके हैं, उन्हें वापस मूल विद्यालय में लौटना होगा।



हापुड़, धौलाना और पिलखुआ में नियुक्ति चाहते हैं अधिकांश शिक्षक



बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में नियुक्त अधिकांश शिक्षक गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ जिलों में ही रहते हैं। ऐसे में उनकी प्राथमिकता हापुड़, धौलाना या पिलखुआ के स्कूलों में नियुक्ति पाना है। यहां के स्कूलों में पहले ही शिक्षकों की भरमार है। कुछ शिक्षक पेयरिंग की उम्मीद में भी जुटे हैं। इसके उलट गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक से जुड़े स्कूलों से किसी तरह शिक्षक निकालना चाहते हैं क्योंकि यह शहर से बेहद दूर पड़ते हैं। इस समायोजन की प्रक्रिया में अब किसी शिक्षक का सपना साकार होगा, यह देखने वाली बात होगी। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के स्कूलों में भी अब शिक्षकों की नियुक्ति की उम्मीद जगी है, क्योंकि तीन जूनियर हाईस्कूलों को छह शिक्षक मिले हैं। इससे स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरेगा।



बीएसए रितु तोमर ने बताया किन्यायालय के आदेश पर अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया 6 शुरू हो गई है।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page