जवाहर गंज मेडिकल मार्किट के आम रास्ते पर किया अवैध कब्ज़ा करने का आरोप , डीएम व एसपी से शिकायत की चेतावनी

जवाहर गंज मेडिकल मार्किट के आम रास्ते पर किया अवैध कब्ज़ा, डीएम व एसपी से शिकायत की चेतावनी
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र के मौहल्ला जवाहर गंज स्थित
प्रसिद्ध होलसेल मेडिसन मार्किट मे एक दवा व्यापारी ने सार्वजनिक रास्ते के रूप मे बनाई गई गैलरी को निजी बता कर उस पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने डीएम व एसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
दुकानदारों ने बताया कि
मार्किट बनाते समय यह गैलरी सार्वजनिक रास्ते के रूप मे बैनामो मे दर्ज कराई गई थी जिसमे स्पष्ट लिखा है की कोई भी व्यक्ति अथवा बैनामाधारक इस रास्ते को निजी उपयोग या कब्जे मे लेकर नहीं रख सकता।
यह रास्ता हीरा मेडिकल स्टोर के बराबर मे 3 फिट चौडाई की गैलरी के रूप मे है जो आर पार बांके बिहारी मेडिकल के बराबर मे निकलता है। पिछले 10-12 वर्षो से यह आम रास्ता लोग आवागमन के लिए उपयोग कर रहें है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मार्किट के एक दवा व्यापारी हेमंत साहनी उर्फ़ बॉबी कैलाश फार्मा ने दबंगई करते हुए गैलरी पर अपने ताले लगा दिए है व अपने निजी उपयोग मे लेने लगा है। बाजार के लोगों का प्रतिरोध करने पर उनके साथ गाली गलौच करने लगता है। पूर्व मे भी कई आर्थिक फ्राड केस दर्ज हैं। हांलांकि दुकानदार बाबी ने उक्त आरोपों को ग़लत बताया है।











