News
चोरों ने मोबाइल टावर से किए लाखों रूपए के पार्ट्स चोरी
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-05-06-10-11-30-38_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E289871928305632238.jpg?resize=300%2C170&ssl=1)
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में लगे एक निजी मोबाइल कंपनी के टावर से चोरों ने फिर लाखों रूपये कीमत के पार्टस चोरी कर लिए। कंपनी के अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
कंपनी के अधिकारी अनुज तोमर पुत्र कृष्ण पाल सिंह निवासी भूड़पुर बागपत ने तहरीर में बताया कि कंपनी का टॉवर थाना देहात हापुड़ के ग्राम दद्वायरा में लगा हुआ है 18 अप्रैल 2024 को रात में लगभग साढ़े ग्यारह
बजे टॉवर से किन्हीं अज्ञात लोगों द्वारा गाखों रूपये कीमत के पार्टस चोरी कर लिए गए। जिसकी सूचना उन्होंने फोन करके पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-03-31-15-15-44-75_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E22042690858549191511.jpg?resize=300%2C179&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-03-31-15-18-32-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E25522755213290644134.jpg?resize=300%2C229&ssl=1)