घर में अकेली महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप,कोर्ट में लगाई न्याय की गुहार
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-09-09-14-55-10_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe77E24405481296696898591-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक महिला ने घर में अकेला होनें के दौरान दो आरोपियों पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर काम करता है। करीब डेढ़ महीने पहले भी उसका पति घर से बाहर था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक उसके घर में घुस आए।जिन्होंने अकेला पाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में उसने आरोपियों को
नामजद कर कोतवाली में तहरीर दी थी। इसके अलावा सीओ समेत एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई।
लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब न्यायालय
की शरण में पहुंच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-36-19-76_7352322957d4404136654ef4adb645047E27734459750738479566-300x300.webp?resize=300%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-44-23-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E22468075424467937802-300x155.webp?resize=300%2C155&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-05-14-44-20-37_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E22944021706161042666-471x1024.webp?resize=471%2C1024&ssl=1)