M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

गेहूं की फसल में भीषण आग, दो बीघा फसल जलकर राख

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी और सूखी फसल के चलते आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि फसल को बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक किसान को भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित किसान और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page