गहरे जल में जाने से गंगा-स्नान कर रहे बच्चें की मौत, मचा हड़कंप

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के बृजघाट में गंगा-स्नान करने अपने परिजनों के साथ आया एक बच्चा गहरे जल में चले जाने से डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर निवासी मनीष निषाद (13) अपने परिजनों सहित गुरुवार दोपहर को बृजघाट गंगा-स्नान करने आया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण वे सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलने पर पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद किशोर को गंगा से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।











