M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गंगा में बहता मिला तेंदुए का शव, वीडियो वायरल, वन विभाग जांच में जुटा

गंगा में बहता मिला तेंदुए का शव, वीडियो वायरल, वन विभाग जांच में जुटा
, हापुड़:
तीर्थनगरी ब्रजघाट में शनिवार दोपहर  गंगा की तेज धारा में एक तेंदुए का शव बहता हुआ दिखाई दिया। इसे देखकर नाविकों और श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में शनिवार दोपहर  कुछ श्रद्धालु और पर्यटक नाव से गंगा भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुख्य धारा में दूर से एक बड़े जानवर का शव बहता दिखा। पहले इसे मवेशी समझा गया, लेकिन नजदीक जाने पर पता चला कि यह एक तेंदुआ है। नाविकों ने तुरंत मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
खबर फैलते ही गंगा किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
 हापुड़ के प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह ने बताया कि वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। टीम भेजी गई थी, लेकिन जलस्तर ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण शव बरामद नहीं किया जा सका। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। शव मिलने पर पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण स्पष्ट किया जाएगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page