खबर का असर : कांवडियों की सुरक्षा की आड़ में हरे पेड़ काटने का मामला: डीएम के निर्देश पर वनरक्षक को किया संस्पेड, अन्य को नोटिस

खबर का असर : कांवडियों की सुरक्षा की आड़ में हरे पेड़ काटने का मामला: डीएम के निर्देश पर वनरक्षक को किया संस्पेड, अन्य को नोटिस
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर सड़क पर खड़े हरे पेड़ों को जड़ से काटने के मामले में डीएम के निर्देश पर वनरक्षक को सस्पेंड कर अन्य को नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के वन विभाग ने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर डीएम कविता मीना ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर केवल अवरोधक शाखाओं को काटने के निर्देश दिए थे, लेकिन वन विभाग ने सूखे और खतरे वाले पेड़ों को छोड़कर हरे पेड़ कटवा दिए। गढ़-दिल्ली रोड पर अब भी एक दर्जन सूखे पेड़ हादसे का खतरा बने हुए हैं।
घटना की जानकारी होने पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। डीएफओ गौतम सिंह ने बताया कि केवल दो सूखे पेड़ काटने की अनुमति दी थी। अतिरिक्त कटान पर बीट प्रभारी वनरक्षक राहुल सिंह को निलंबित कर दिया गया है और सेक्शन अधिकारी व क्षेत्रीय वनाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वन अपराध भी दर्ज किया गया है।
डीएम कविता मीना ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीर जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।















