एचपीडीए वीसी ने निर्माणधीन नाले का किया औचक निरीक्षण , गढ़ दिल्ली रोड पर 6 करोड़ 40 लाख की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है

एचपीडीए वीसी ने निर्माणधीन नाले का किया औचक निरीक्षण , गढ़ दिल्ली रोड पर 6 करोड़ 40 लाख की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है
-शहर में पौने तीन किलोमीटर का नाला निर्माधीन
-नाला निर्माण पूर्ण होने पर टेक्निकल टीम से निरीक्षण कराया जायेगा
हापुड़-
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ प्राधिकरण द्वारा गढ़ दिल्ली रोड पर 6 करोड़ 40 लाख की लागत से बनवाये जा रहे पौने तीन किलोमीटर के नाले का औचक निरीक्षण किया। नाला निर्माण पूर्ण होने पर टेक्निकल टीम से निरीक्षण कराने की बात प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा कही गयी।
आपको बता दें,कि शहर के गढ़ रोड पर जलभराव होने के कारण करीब एक दर्जन कालोनीवासियों को नरकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा था। लोगों द्वारा जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की जा रही है। उनकी मांग को स्वीकार भी किया गया।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा जलभराव की समस्या खतम करने के लिए गढ़ रोड पर ओवर ब्रिज पार करके काली नदी तक करीब पौने तीन किलोमीटर नाले का निर्माण कराने के लिए 6 करोड़ 40 लाख टेंडर करीब एक वर्ष पूर्व छोड़ा गया था। जिसका उद्घाटन मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अरुण गोविल व तत्कालीन वीसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। तभी से ठेकेदार द्वारा दिन रात नाले का निर्माण कराया जा रहा है।
मंगलवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपरांत मुकेश चन्द्रा ने अधीनस्थ अधिकारी अधिशासी अभियंता राजकुमार वर्मा,सहायक अभियंता अजय कुमार सिंघल व ठेकेदार आदेश कुमार गुड्डू के साथ गढ़ दिल्ली रोड स्थित निर्माणधीन नाले का बारीकि से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कालोनी से आने वाली नालियों का पानी नाले के ऊपर से गिर रहा है। नाले में पानी का फ्लो भी सही मिली,उसके अलावा उन्होंने कालोनी के लोगों से बात की,साथ ही कहा कि सडक़ पर जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
वीसी मुकेश चन्द्रा ने कहा कि नाले का निर्माण करीब तीन सप्ताह में पूर्ण हो जायेगा। जिसके उपरांत टेक्निकल टीम को बुलाकर नाले का निरीक्षण भी कराया जायेगा। कालोनीवासियों को परेशानी नहीं होने दी जायेगी।
———











