M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण में हंगामा करने वाला स्वास्थ्य कर्मचारी होगा बर्खास्त

हापुड़।

उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के निरीक्षण के दौरान मानदेय को लेकर हंगामा करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बर्खास्त करने के आदेश डीएम ने दिए हैं। स्वास्थ्य समिति की बैठक में इस रिपोर्ट पर काफी देर विचार हुआ। सीएमएस बर्खास्तगी की कार्रवाई करेंगी।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के 21 जनवरी को जिला अस्पताल परिसर में एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने वेतन न मिलने को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारी ने डिप्टी सीएम से सीधे मिलने की मांग उठाते हुए सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए थे।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शेरूद्दीनका आरोप है कि उसे पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उसका परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कर्मचारी का कहना है कि बार-बार शिकायत करने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। हंगामे के दौरान कर्मचारी ने जिला अस्पताल परिस में जोरदार नारेबाजी की।

इस प्रकरण की जांच डॉ. वेदप्रकाश (वर्तमान में सीएमओ) को सौंपी गई। सोमवार को जिला मुख्यालय में
स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। डीएम कविता मीना के समक्ष उक्त जांच रिपोर्ट को रखा गया, इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर दोष सिद्ध हुए। डीएम कविता ने उक्त कर्मचारी को बर्खास्त करने के निर्देश सीएमएस को दिए।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page