M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अवैध संबंधों के विवाद में पत्नी ने पति पर किया दरांती से हमला, हालत गंभीर

अवैध संबंधों के विवाद में पत्नी ने पति पर किया दरांती से हमला, हालत गंभीर
 हापुड़:
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शनिवार देर रात अवैध संबंधों के शक को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने अपने पति पर दरांती से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
गढ़ के मोहल्ला ठंडी सड़क निवासी सोनू पेशे से कार चालक है। वह शुक्रवार को यात्रियों को लेकर हरिद्वार गया था। शनिवार देर रात अचानक घर लौटने पर सोनू ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखकर घर में जमकर विवाद हो गया।
सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों कोतवाली ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने पत्नी को घर भेज दिया। सोनू के अनुसार वह भी देर रात घर आकर सो गया, लेकिन कुछ देर बाद पत्नी और कथित प्रेमी ने मिलकर उस पर दरांती से हमला कर दिया। हमले में उसके सीने और बाजू पर गहरी चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई।
पीड़ित सोनू ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर जानलेवा हमले की शिकायत दी है। उसका आरोप है कि पत्नी पर उसे पहले से ही शक था, लेकिन इस बार रंगे हाथ पकड़ने के बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद और अवैध संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घायल की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page