अधीनस्थ कृषि सेवा संघ चुनाव संपन्न,शशि कुमार शर्मा अध्यक्ष व मंत्री हौसला प्रसाद बनें

हापुड़ (अमित मुन्ना)।
द्विवार्षिक अधिवेशन अधीनस्थ कृषि सेवा संघ जनपद इकाई हापुड़ का चुनाव उप कृषि निदेशक कार्यालय सभागार मे सम्पन्न हुआ।

चुनाव में संरक्षक ओमकार सिंह राणा , शशि कुमार शर्मा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान, मंत्री हौसला प्रसाद, संगठन मन्त्री उमेश चंद्र, विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

धर्मेंद्र जाखड़ मंडल मंत्री , रविंद्र सिंह चुनाव अधिकारी अपनी टीम सहित कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Exit mobile version