M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अग्रवाल सभा चुनाव का बिगुल बजा, 5837 मतदाता चुनेंगे 31 पदाधिकारी

अग्रवाल सभा चुनाव का बिगुल बजा, 5837 मतदाता चुनेंगे 31 पदाधिकारी

हापुड़। शहर की प्रतिष्ठित संस्था अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति के साथ ही चुनावी प्रक्रिया का औपचारिक आगाज हो गया है। इस बार 5837 सदस्य 10 प्रमुख पदाधिकारियों समेत 21 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव करेंगे। जल्द चुनाव कार्यक्रम जारी होगा।

जिला कृषि अधिकारी बने चुनाव अधिकारी
डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स जितेंद्र कुमार वर्मा ने अग्रवाल सभा का चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही चुनाव कार्यक्रम तैयार करने और आगे की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है।

31 पदों के लिए होगा मतदान
अग्रवाल सभा के इस चुनाव में कुल 5837 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 10 प्रमुख पदाधिकारियों के साथ 21 कार्यकारिणी सदस्यों को चुनेंगे। नई कार्यकारिणी संस्था की सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों का संचालन करेगी।

गुटों में बढ़ी सरगर्मी
वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही सदस्य नए चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति होते ही संस्था से जुड़े दोनों प्रमुख गुटों में सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष समेत अन्य अहम पदों के लिए दावेदारों के नाम जल्द सामने आने की उम्मीद है। चुनावी माहौल बनने से संभावित प्रत्याशियों ने भी जनसंपर्क तेज कर दिया है।



चुनाव अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि मतदाता सूची का सत्यापन कराकर जल्द चुनाव शेड्यूल जारी किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page