हापुड़़ में अखिलेश यादव व जंयत चौधरी की जोड़ी ने की कार्यकत्ताओं पर पुष्प वर्षा

हापुड़़(अमित मुन्ना)।

विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान गढ़ जा रहे रथ सवार सपा प्रमुख अखिलेश यादव व रालोद प्रमुख जंयत चौधरी की जोड़ी ने हापुड़ के तहसील चौपलें पर कार्यकत्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका दिल जीत लिया। वहीं कार्यकत्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया।

जानकारी के अनुसार शनिवार को गढ़ में सपा रालोद प्रत्याशी रविन्द्र चौधरी के समर्थन में सभा करनें जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव व रालोद प्रमुख जंयत चौधरी के हापुड़़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर समर्थन किया।

सपा नेता अखिलेश यादव व रालोद जंयत चौधरी ने रथ से बिना उतरें ही कार्यकत्ताओं पर पुष्प वर्षा की।

Exit mobile version