M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ की शूटर संस्कृति बाना ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

हापुड़ की शूटर संस्कृति बाना ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

10 मीटर में गोल्ड, 50 मीटर में ब्रॉन्ज जीतकर बढ़ाया जिलें का मान

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

नगर निवासी इंटरनेशनल शूटर संस्कृति बाना ने जर्मनी में हुई वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीतकर हापुड़ का नाम विश्व पटल पर रोशन कर दिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की चन्द्रलोक कालोनी निवासी संस्कृति पहले भी स्टेट और नेशनल स्तर की कई चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं। दक्षिण कोरिया में हुई पिछली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था। अपनी इस उपलब्धि पर संस्कृति ने खुशी जताते हुए कहा कि यह मेडल मेरे दादा, माता पिंकी और पिता भूषण बाना की मेहनत और आशीर्वाद का नतीजा है। आगे भी कड़ी मेहनत कर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहूंगी।बेटी की इस कामयाबी पर पूरा परिवार गदगद है और जिले भर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है।



हापुड़ लौटने पर जिले के खेल प्रेमी और गणमान्य लोग संस्कृति का भव्य स्वागत करने की तैयारी कर रहे हैं।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page