News
साइबर क्राइम टीम ने ठगी का शिकार 4 लोगों को कराये 93 हजार वापस , लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे

साइबर क्राइम टीम ने ठगी का शिकार 4 लोगों को कराये 93 हजार वापस , लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे
हापुड़।
थाना हाफिजपुर व थाना बाबूगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने ठगी का शिकार हुए चार लोगों को 93797 रुपये वापिस कराये। धनराशि मिलने के बाद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
थाना बाबूगढ़ की साइबर क्राइम टीम ने ठगी का शिकार हुए वकील अहमद को 5500 रुपये , तैफ को 35297 रुपये,मौ.शाहिद को 16 हजार व मौ.बिलाल को 37 हजार रुपये वापिस कराये। धनराशि मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे