M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ की बेटी के 8 वर्षीय बेटे अयान शर्मा ने अमेरिका में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में हासिल की 9वीं रैंक

हापुड़ की बेटी के 8 वर्षीय बेटे अयान शर्मा ने अमेरिका में लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में हासिल की 9वीं रैंक

हापुड़। जनपद के लिए गौरव का पल सामने आया है। हापुड़ की बेटी प्रियंम सिंघल के आठ वर्षीय पुत्र अयान शर्मा ने अमेरिका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया में 9वीं रैंक हासिल की है। अयान की इस उपलब्धि से न केवल हापुड़ बल्कि पूरे देश का नाम रोशन हुआ है। विदेश की धरती पर तिरंगा लहराने के बाद परिवार और शुभचिंतकों में जश्न का माहौल है।

नाना का बढ़ाया मान

अयान ने अपनी इस सफलता से अपने नाना श्रीओम सिंघल का नाम भी ऊंचा किया है। श्रीओम सिंघल हापुड़ के प्रतिष्ठित नागरिक हैं। परिवार ने बताया कि अयान बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है और गणित उसका पसंदीदा विषय है। उसकी मेहनत, लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि इतनी छोटी उम्र में उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

दो किताबें भी हो चुकी हैं प्रकाशित



गणित के साथ साथ अयान की लेखन में भी गहरी रुचि है। महज आठ साल की उम्र में अयान की दो अंग्रेजी पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। पहली पुस्तक का नाम _The Bottom of the Tree_ और दूसरी पुस्तक का नाम _The Jupiter_ है। इतनी कम उम्र में लेखन के क्षेत्र में कदम रखना अयान की बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।



परिवार में खुशी की लहर



अयान की मां प्रियंम सिंघल ने बताया कि बेटे की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार को गर्व है। उन्होंने कहा कि अयान रोजाना कई घंटे गणित का अभ्यास करता है और नए सवाल हल करना उसे बहुत पसंद है। परिवार के साथ साथ हापुड़ के लोगों ने भी अयान को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि अयान जैसे बच्चे देश का भविष्य हैं जो दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।



शहरवासियों ने दी बधाई
अयान की सफलता की खबर मिलते ही हापुड़ में बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि अयान ने सिद्ध कर दिया कि भारतीय प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो हमारे बच्चे विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page