M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

स्कूल व घर के बाहर झुग्गी डालकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती,

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गढ़ रोड़ पर झुग्गी झोपड़ी डालकर दशकों से स्कूल व घर के बाहर सड़क पर अवैध कब्जा कर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए हटाने के आदेश दिए। मंगलवार सुबह एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ सड़क से अतिक्रमण हटाया गया, जिससे घर का गेट व स्कूल दिखाई देने लगा। अतिक्रमण हटते ही परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ पर पन्ना पुरी के बाहर एक स्कूल व पत्रकार मनोज अग्रवाल के घर के बाहर दशकों पहले झुग्गी झोपड़ी डालकर धुधलिओं ने अतिक्रमण कर रखा था,जिसकी सैकडों बार मकान मालिक ने प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायतें की गई थी, परन्तु समस्या का समाधान नहीं हो सका था,जिस कारण पीड़ित ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

मंगलवार सुबह एसडीएम सदर इला प्रकाश,सीओ सिटी वरूण मिश्रा के नेतृत्व में तीन थानों के प्रभारी भारी पुलिस बल व नगर पालिका की जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे और झुग्गी झोपड़ी में रहने वालें लोगों को हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए खाली करने के आदेश दिए।

थोड़ी देर बाद सभी लोगों को झुग्गी से बाहर निकालकर जेसीबी की मदद से झुग्गियां गिराकर अतिक्रमण मुक्त किया।

एसडीएम सदर इला प्रकाश ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर उक्त कार्रवाई की गई है। यहां रहने वाले लोगों को बुलन्दशहर रोड़ स्थित रैन बसेरा में भेजा गया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page