सीएम से पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष ने श्मशान घाट और सभासदों के शोषण पर संज्ञान लेने की मांग की

सीएम से पूर्व भाजपा नगरध्यक्ष ने श्मशान घाट और सभासदों के शोषण पर संज्ञान लेने की मांग की
हापुड़-
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष विनीत दीवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले की दो गंभीर समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
पूर्व नगराध्यक्ष विनीत दीवान ने कहा कि शहर का प्रमुख श्मशान घाट जर्जर हालत में है। टीन की चादरें टूटी पड़ी हैं। बारिश में चिता और परिजन भीग जाते हैं। उन्होंने 2 साल पहले पालिका में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य वर्ग सामाजिक कार्यों पर लगातार खर्च करते रहे हैं, लेकिन अब वहां कोई काम नहीं हो रहा। मामले की जांच कराए जाने की मांग की गई है। दूसरा मुद्दा सभासदों के कथित शोषण का उठाया।
दीवान ने कहा कि भाजपा के वोट बैंक वाले क्षेत्रों में सडक़,सफाई और पानी के काम नहीं हो रहे। करीब 2 साल पहले 150 से अधिक कार्य प्रस्ताव पास हुए थे, लेकिन धरातल पर कितने काम हुए इसकी भी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने नगर पालिका परिषद वार्ड 31 रामगंज से असौड़ा हाउस तक सडक़ निर्माण का मुद्दा भी उठाया। कहा कि यह क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानी असौड़ा रियासत से जुड़ा है और यहां आज तक सडक़ नहीं बनी।
पूर्व नगराध्यक्ष विनीत दीवान ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी,उनके पति श्रीपाल और अन्य नेताओं पर सभी सभासदों और आमजन के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि बाकी मुद्दे वह व्यक्तिगत रूप से बताएंगे।
————











